

अनिल साहू
सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर विकासखंड के संकुल कोट स्थित माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला चिटकाहीपारा कोट में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ पुष्प वर्षा से हुआ। इसके बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष धनी राम सिंह, पंच हीरालाल सिंह एवं बिहारी लाल सिंह उपस्थित रहे।
संस्था प्रमुख सुरेंद्र राजवाड़े ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। अन्य शिक्षकों ने गीत, कविता एवं कहानी के माध्यम से बच्चों को शुभकामनाएं दीं। शासन के निर्देशानुसार बाल मेला एवं FLN मेला का आयोजन हुआ। बच्चों ने विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लिया तथा प्रस्तुति दी।

सभी बच्चों को टॉफी वितरित की गई तथा न्योता भोज कराया गया। भोजन से पूर्व बच्चों ने भोजन मंत्र पढ़ा।
कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी प्रसाद ठाकुर ने तथा आभार प्रदर्शन देवचंद सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधान पाठक सुरेंद्र राजवाड़े, फुल सिंह, देवचंद सिंह, केशरी राजवाड़े, लक्ष्मी प्रसाद ठाकुर, शालिनी साहू, रोहित कुमार साहू, जशलाल सोनवानी, निर्मल प्रसाद, नंद लाल, सुमन नामदेव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




