बिहान की दीदियां भी होंगी जिले की भाग्य विधाता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मनेन्द्रगढ़,ब्यूरो 

आज भारत सरकार की लखपति दीदी की पहल का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी के गरिमामयी उपस्थिति में ऑनलाइन की गई जिसमें जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के 4800 स्वयं सहायता के 48 हजार 4 सौ 84 महिलाओं ने विभिन्न संकुल संगठनों,

ग्राम संगठनों से ऑनलाइन जुड़कर इस शुभारंभ की साक्षी बने।

इसी तारतम्य में 50 लखपति दीदियों सहित 150 सामुदायिक संवर्ग दीदियाँ जनपद पंचायत सभागार मनेन्द्रगढ़ में एक साथ कार्यक्रम को देखा एवं सुना।

आज 42 समूह को 84 लाख का ऋण वितरण आजीविका संवर्द्धन हेतु सेंट्रल बैंक के द्वारा एल०डी०एम० एवं डी0पी0एम द्वारा प्रदान किया गया एवं प्रशासन के द्वारा 25 लाख 50 हजार रूपये का चक्रीय निधि 170 समूह को अनुदान जारी किया गया एवं 99 लाख का सामुदायिक निवेश कोष जारी करने का प्रकरण तैयार किया गया है।

जिससे स्व सहायता समूह की महिलाएं आजीविका के लिए गतिविधि करें।

कार्यक्रम में 50 लखपति दीदीयों को प्रशस्ति पत्र संकुल संगठन के अध्यक्ष के द्वारा प्रदान किया गया।

कलेक्टर श्री डी0राहुल वेंकट ने लखपति दीदियों को शुभकामनाएं देते हुए बिहान अमलो को निर्देशित किया कि हर घर लखपति दीदी बनाने का अभियान शुरू करें।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan