
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल जी का पहाडग़ांव पर्यटक स्थल में उल्लासपूर्ण माहौल में मना जन्मोत्सव।
भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर के जिलाध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल जी का जनमोत्स्व कार्यक्रम पहाडग़ांव में सम्पन्न हुआ,,
जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व गृहमंत्री श्री रामसेवक पैकरा जी, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह जी, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज जी, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुन्तला पोर्ते जी, भाजपा जिला महामंत्री द्वय श्री राजेश अग्रवाल जी, मुरली मनोहर जी,अल्पसंख्यक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जशपुर जिला प्रभारी मो० इसराईल जी, जुल्फेकार कादरी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त नेता व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे,
जिलाध्यक्ष बाबूलाल जी को लंम्बी उम्र की कामना करते हुए बधाई व मुबारकबाद दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल जी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कम्बल वितरण कर बुजुर्गों का सम्मान किया गया इस अवसर पर पहाड़गांव सहित आस पास की बुजुर्ग महिला एवं पुरुष जन्मदिन पर शामिल हुए जिन्हे ठंड को देखते हुए गर्म कंबल का वितरण किया गया






