भाजपा मंडल देवनगर में सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर उत्साहपूर्ण कार्यसमिति बैठक संपन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। भाजपा मंडल देवनगर की कार्यसमिति बैठक मंडल कार्यालय में उत्साह के साथ संपन्न हुई। राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी व प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष अनिल साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग, पूर्व युवा आयोग सदस्य विजय राजवाड़े, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रामशिरोमणि साहू सहित राजेश साहू, संतलाल, जितेंद्र शर्मा, ललन सिंह, नारायण सिंह, नागेश्वर तिवारी, कार्यक्रम संयोजक अशोक यादव, माणिकचंद पोर्ते, बाबूलाल प्रजापति, मोहरसाय राजवाड़े, आशा साहू, विष्णु साहू, कमलेश्वर साहू, दुर्गावती साहू, दीपक मुंगेरी, संतोष अग्रहरि, राकेश साहू, निशा साहू, अर्चना साहू, मीरा साहू सहित मंडल कार्यसमिति के सदस्य, बूथ अध्यक्ष/सचिव व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन मंडल महामंत्री दौलत प्रताप सिंह ने किया।

बैठक में सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न सामाजिक व जनसेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी का संकल्प लिया।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया