भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के लिए 06 फरवरी तक ऑनलाइन आवदेन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू भारतीय वायु सेना द्वारा अविवाहित युवाओं एवं युवतियों को अग्निवीर पद पर भर्ती के हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 06 फरवरी 2024 को रात्रि 11ः59 बजे तक खुली रहेगी। इसके लिए ऑनलाइन फार्म एवं विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना के वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in  पर आवेदन कर सकते है। अग्निवीर भारतीय वायु सेना भर्ती में सम्मिलित होने के लिए आवश्यक अर्हता के तहत आवेदक की जन्मतिथि 02 फरवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 तक अर्थात दोनों तिथियों के मध्य होना आवश्यक है। आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था अथवा बोर्ड से गणित, भौतिक एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक एवं अंग्रेजी विषय के 50 प्रतिशत अंकों के साथ अथवा राज्य के मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंजीनियरिंग में 03 वर्ष का डिप्लोमा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी आदि विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा आवेदक केन्द्रीय या केन्द्रशासित अथवा राज्य के मान्यता प्राप्त बोर्ड से (10$2) द्विवर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण आवेदक पंजीयन कर सकते हैं।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया