
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर
आशिक खान

जिला मुख्यालय सूरजपुर छत्तीसगढ़
भारत रत्न डॉक्टर बी0आर0 अंबेडकर जयंती मनाया गया
कार्यक्रम प्रारंभ भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ बी0आर0 अंबेडकर जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
कार्यक्रम के अध्यक्षता सोशल एक्टिविस्ट युवा नेता बीपीएस पोया ने किया ।
पोया ने अंबेडकर जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा बाबा साहब भारत के संविधान निर्माता व प्रथम कानून मंत्री विद्वान व्यक्ति थे जिन्होंने पूरा जीवन संघर्ष में बिता दिया बाबा साहब ने शिक्षित बनो संघर्ष करो संगठित रहो का नारा दिया जो आज भी मानव समाज के लिए बेमिसाल है ।
आज भारत के नागरिकों को भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए एक साथ एकजुट होकर सहभागिता, सहयोग करने की जरूरत है तब जाकर हम अपने महापुरुषों की सपनों का भारत बना पाएंगे ।
छत्तीसगढ़ में हिंदू मुस्लिम धर्म के नाम जात पात लव जिहाद के नाम पर और हिंसा दंगे फसाद को लेकर छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन व नागरिकों से शांति बनाए रखें की विशेष अपील की है ।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर के माध्यम से जिला मुख्यालय सूरजपुर में अंबेडकर साहब की आदमकद मूर्ति स्थापित करने हेतु , आरक्षण , एवं विभिन्न बिंदुओं पर राज्यपाल मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया ।
कार्यक्रम में पदाधिकारी , ग्रामीण युवा छात्र छात्राएं ,महिलाएं उपस्थित रहे ।




