
सूरजपुर अनिल साहू भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।टिकट मिलने के बाद वे क्षेत्र में लगातार वोटरों को साधने का काम कर रहे हैं।परंपरागत ढंग से गांव में उनका जोरदार ढंग स्वागत हो रहा है।सैला सुगा व कर्मा नाच उनके स्वागत के लिए तकरीबन हर गांव में देखा जा रहा है।ग्रामीण मतदाताओं में उनके स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह ने चुनावी माहौल को गर्माहट ला दिया है।सरल सहज व्यक्तित्व के धनी भूलन सिंह लोगों के बीच अपनापन का भाव जता कर उनसे आशीर्वाद मांग रहे हैं।
भूलन सिंह सरगुजिया माटी में जन्मे पले बढ़े और पंचायत की राजनीति से अब विधानसभा की राजनीति उतरे हैं उनकी परंपरागत भेंट मुलाकात लोगों को खूब भा रहा है उनमें जहां ग्रामीण मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता देखी जा रही है तो वही उनकी सहज भाव कार्यकर्ताओं को भी एकजुट करने में सफल मानी जा रही है इससे न केवल प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का आभामंडल बढ़ रहा है बल्कि भूलन सिंह की उम्मीदवारी मजबूत मानी जा रही है लोग उन्हें आशा भरी निगाहों से देखने लगे हैं क्षेत्र के विकास के लिए अवसर देने की बात उनके द्वारा कही जा रही है जिसका ग्रामीण समर्थन भी कर रहे हैं।भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह विधानसभा के प्रेमनगर,रामानुजनगर व सूरजपुर ब्लॉक के कई गांवों का दौरा कर चुके हैं उनके इस दौरे में खास बात यह रही की लोग परंपरागत ढंग से स्वागत करने उमड़ पडते हैं और यही नहीं भूलन सिंह की सहजता भी ऐसी की लोगों के स्वागत सत्कार को नमन करते हुए बड़े बुजुर्गों माता बहनों का वे खुद स्वागत करते हैं।मादर की थाप पर भी नाचते झूमते दिखते हैं तो वहीं सैला सुगा के बीच उनका जनसंपर्क अभियान चलता है लोगों को यह लगता ही नहीं कि उनके गांव में कोई नेता आया है उनकी मिलनसार प्रवृत्ति हर कोई को अपनापन का एहसास कराती है।ग्रामीण भी प्रतिक्रियाएं देते है कि ऐसा सहज सरल स्वभाव का व्यक्ति ही असल मायने में उनके सुख-दुख का साथी बन सकता है जिसकी लोग चर्चा कर रहे हैं।भूलन सिंह जिस भी गांव में पहुंच रहे हैं स्वस्फूर्त उनको देखने सुनने लोग पहुंच जा रहे हैं।भूलन सिंह मरावी लोगों को एक ही बात कह रहे हैं कि भाजपा ने मुझे अपना प्रत्याशी बनाया जरूर है मगर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व हम सब मिलकर करेंगे क्षेत्र का जो भी विकास होगा वह सब आप लोगों के राय शुमारी के साथ मिलजुल कर किया जाएगा।उनके उद्बोधन में भी इतनी सहजता देखी जा रही है कि लोग उनसे आकर्षित हो रहे हैं। चुनाव का समय भी अब नजदीक आ रहा है हालांकि अभी सिर्फ भाजपा ने ही प्रत्याशी घोषित की है।कांग्रेस के प्रत्याशी का लोगों को इंतजार है।चुनावी प्रचार प्रसार की असली गहमा-गहमी अभी बाकी है।कांग्रेस प्रत्याशी के मैदान में आने के बाद प्रेमनगर वासियों का रुझान किस ओर होगा यह देखने की बात होगी।यह जरूर है कि भाजपा ने पहले प्रत्याशी घोषित कर चुनावी प्रचार प्रसार में आगे निकलने की कोशिश की है और भूलन सिंह मरावी अपने चुनावी प्रचार प्रसार को गति दिए हुए हैं लगातार क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीण मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं उनके साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में एकजूटता का परिचय देकर सक्रियता दिखा रहे हैं।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर






