
CG आजतक न्यूज़ ब्यूरो
अंबिकापुर सरगुजा
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर भाजपा में मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर भारी घमासान मचा हुआ है।
15 दिसम्बर के पहले मण्डल अध्यक्ष के नाम का ऐलान होना था
किन्तु आम सहमति नहीं होने वाले इस चुनाव में मापदण्ड नही बल्कि परिक्रमा में पारंगत लोगो को तरजीह देने की तैयारी से आम कार्यकर्ताओ में भारी रोष व्याप्त है
हालात यह है कि शिकवा शिकायतों का दौर भी शुरू हो गया है।
कार्यकर्ताओ का दर्द यह है कि पार्टी में दरी बिछा कर समर्पित भाव से सेवा करने वालो को कोई मौका नही मिल रहा है
पार्टी के साथ बूथ स्तर के हुई बैठकों के दौरान मण्डल अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से कुछ नियम तय किये गए थे,
किन्तु अब जब इनके चयन की बारी आई तो नियमो को दरकिनार कर ऐसे लोगो को उपकृत करने की तैयारी है
जो कभी पार्टी के लिए समर्पित रहे ही नही
अपितु उनकी वफादारी व निष्ठा व्यक्ति के प्रति रही है ऐसे ही प्रयास को देखते हुए रामानुजनगर मण्डल से शिकायतें सामने आई है जिसमे इस चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए जा रहे है।
मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने चुनाव प्रभारी चम्पादेवी पावले को लिखे एक पत्र में कहा है कि भा.ज.पा. संगठन चुनाव को लेकर दिनांक 07.12.2024 को मण्डल अध्यक्ष का चुनाव हेतु राय मशवरा करा कर उम्मीदवारों का नाम पैनल के माध्यम से जिला संगठन को भेजा गया था।
मण्डल रामानुजनगर से कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमे से आयु मापदण्ड के कारण 2 आवेदकों के द्वारा आवेदन वापस ले लिया गया
शेष 9 आवेदकों का आवेदन जमा किया गया।
जबकि भा.ज.पा. संगठन के निर्देशानुसार मण्डल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा 35 से 45 वर्ष के मध्य होना निधारित किया गया है।
मण्डल रामानुजनगर से भी निर्देशानुसार चयन हेतु प्रक्रिया पूर्ण किया गया था
किन्तु कुछ उम्मीदवारों के द्वारा अपनी आयु सीमा को दर्शाने के लिए जो साक्ष्य प्रस्तुत किये गये वह कुटरचित हैं
जिसकी जानकारी सोसल मिडिया के द्वारा प्राप्त हुआ है।
यदि उम्मीदवारों के द्वारा आयु हेतू गलत जानकारी दिया गया हैं
तो वह नियम विरूद्ध, अनौतिक व असंगठात्मक हैं।
चुनाव प्रक्रिया में आयु संबंध में पार्टी व संगठन के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराते हुए सूची जारी करने की मांग की गई है।,
यदि इस संबंध में पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जाता हैं
तो पार्टी कार्यकत्ताओं के मन में असंतोष का भावना बढ़ेगा
जिस कारण संगठन में गलत संदेश जावेगा।
क्योकि आयु सीमा संबंध में चयन प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु प्रस्ताव पार्टी कार्यकत्ताओं के मध्य पारित किया गया है।
बताया जाता है इस तरह की शिकायत अन्य कार्यकर्ताओ ने भी की है।
हलाकी मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारो की लम्बी लिस्ट है, लेकिन कौन अध्यक्ष होंगे यह तो समय तय करेगा की जमीनी कार्यकर्ताओ को मौका मिलेगा या जुम्मा जुम्मा आठ दिन के कार्यकर्ता को थोपा जाएगा, जिसका बेसब्री से इंतजार है और उम्मीदवारो की धडकने हर दिन घटती बढ़ती जा रही है l






