मतगणना टेबुलेशन का दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू 28 नवंबर 03 दिसंबर मतगणना तिथि पर मतगणना टेबुलेशन के लिए ड्यूटी लगाए गए अधिकारी एवं कर्मचारी का प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में रखा गया था। जिसमें उन्हें त्रुटिहीन मतगणना करने के लिए सुव्यवस्थित पद्धति से अवगत कराया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पी०सी० सोनी द्वारा सभी उपस्थित जनों को मतगणना में उपयोग आने वाले विवरण प्रारूप से परिचित कराया गया। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया के बारे में चरणबद्ध  तरीके से जानकारी मुहैया करायी।
प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने सभी उपस्थित जनों को मतगणना की प्रक्रिया के दौरान सावधानी रखने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त डाटा की एंट्री सावधानीपूर्वक व त्रुटिहीन करनी है।
इस अवसर पर सहायक जिला टेबुलेशन प्रभारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर (अपर कलेक्टर) व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu