मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू 24 नवंबर विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना कार्य 03 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा। मतगणना कार्य के सफल संपादन के लिए आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में मतगणना के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों का ड्यूटी व प्रशिक्षण दिया गया।  यह प्रथम चरण का प्रशिक्षण था जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षार्थियों को मतगणना की बारीकियां से अवगत कराया गया।
जिसमें उपस्थित जनों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विहित नियमों का पालन करते हुए मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने मतगणना के दौरान किए जाने वाले दायित्वों की जानकारी दिए। इसके साथ ही मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान कौन-कौन सी जरूरी सावधानी बरती जानी है एवं इस दौरान कौन-सी प्रारूप में आवश्यक प्रतिपूर्ति की जानी, इसकी जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर