मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 कार्यक्रम की समय-सारिणी जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू 12 जनवरी भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के कार्यक्रम अनुसार मतदान केन्द्रों में बीएलओ द्वारा नाम जोड़ने, विलोपित करने एवं आवश्यक संशोधन करने की कार्रवाई की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा ने बताया कि पुनरीक्षण 2024 कार्यक्रम समय सारणी अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार 6 जनवरी 2024 को कर दिया गया है। प्रकाशित मतदाता सूची के संबंध में दावा आपत्ति जमा करने की तिथि शनिवार 6 जनवरी 2024 से सोमवार 22 जनवरी 2024 तक है। विशेष अभियान शनिवार 13 जनवरी 2024 एवं रविवार 14 जनवरी 2024 को चलाया जाएगा। दावा आपत्ति का निराकरण शुक्रवार 2 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। आयोग के मापदण्ड अनुसार अंतिम प्रकाशन हेतु जांच, अद्यतन डेटाबेस एवं पूरक सूची की छपाई मंगलवार 6 फरवरी 2024 हो होगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गुरुवार 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर