मतदान के बाद मतगणना के लिए प्रशिक्षण शुरू अम्बिकापुर में 21 को होगा प्रशिक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू 20 नवम्बर विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुण्ठपुर में 17 नवम्बर को मतदान हो गया है और अब मतगणना की तैयारियों में जिला निर्वाचन आयोग जुट गई है। इसी कड़ी में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देश पर 21 नवम्बर को कोरिया के अधिकारियों को अम्बिकापुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदनी साहू, रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती अंकिता सोम, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती अंमृता सिंह एवं श्रीमती चांदनी कंवर मतगणना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री अनिल जायसवाल,श्री विनय कश्यप, श्री मनीष वारे, श्री लखेश्वर सिदार, श्रीमती मोनल साय, श्री मोहन भट्ट, मास्टर ट्रेनर श्री के.के. गुप्ता एवं श्री एम.सी. हिमधर, टेबुलेशन प्रभारी अधिकारी श्री पदमाकर सिंह परिहार, पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी श्री टी.आर. भारद्वाज, ईवीएम नोडल अधिकारी श्री राकेश साहू, सुरक्षा नोडल अधिकारी श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं सहायक प्रोग्रामर श्री मानेन्द्र कुशवाहा 21 नवम्बर को सुबह 10 बजे लाईवलीहुड कॉलेज, अम्बिकापुर में शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात् मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना में लगने वाले मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक, माईक्रो ऑब्जर्वर, कंट्रोल यूनिट के परिवहन अधिकारी एवं मतगणना कार्य में लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश अनुसार सम्बंधित अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्धारित तिथि, स्थल एवं समय पर उपस्थित होने कहा गया है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया