महिलाएं बन रही हैं स्वावलंबी, महिला समूह का हुआ सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

सोनहत में नारी शक्ति वन्दन का हुआ आयोजन

कोरिया  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दो दिन पूर्व सोनहत स्टेडियम में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में संघर्ष महिला संकुल संगठन का अधिवेशन के साथ आमसभा भी आयोजित की गई थी।

कार्यक्रम में संघर्ष महिला संकुल संगठन के पदाधिकारियों द्वारा संकुल संगठन द्वारा वार्षिक वित्तीय वाचन, समूह की महिलाओं द्वारा एनआरएलएम से जुड़ने के पश्चात आजीविका गतिविधि के माध्यम से जीवन में आए परिवर्तन व सफलता की कहानी को साझा की।

नारी शक्ति वन्दन के इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक व खेलकूद का  आयोजन किया गया था। स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  महिलाओं को जनप्रतिनिधियों के द्वारा सम्मानित भी किया गया।जनपद पंचायत के सीईओ मनोज सिंह जगत ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं अब आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है, साथ ही स्वावलंबी भी बन रही हैं।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य, श्रीमती सोनिया राजवाड़े, श्रीमती स्वेता सिंह सहित अनेक.जनप्रतिनिधि, संकुल व ग्राम संगठन पदाधिकारी, सदस्यगण बिहान टीम से बीपीएम, क्षेत्रीय समन्वयक व पीआरपी उपस्थित थे।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया