

अनिल साहू
सूरजपुर।जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में लाइवलीहुड कॉलेज सूरजपुर द्वारा महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर और रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। कॉलेज में कंप्यूटर (डाटा एंट्री ऑपरेटर), ब्यूटी पार्लर (असिस्टेंट ब्यूटी थेरेपिस्ट) एवं सिलाई (सेल्फ एम्प्लॉयड टेलर) के शॉर्ट-टर्म कोर्स के नए बैच प्रारंभ किए जा रहे हैं।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। विशेष बात यह है कि पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
तीन प्रमुख कोर्सों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण
कॉलेज द्वारा संचालित इन कोर्सों में प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा दी जाएगी।
एडवांस सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग में आधुनिक सिलाई, कटिंग एवं बुटीक संचालन की जानकारी दी जाएगी।
ब्यूटी पार्लर कोर्स में मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर तथा स्वयं का पार्लर संचालित करने का प्रशिक्षण मिलेगा।
कंप्यूटर ट्रेनिंग के तहत बेसिक कंप्यूटर, एमएस ऑफिस, इंटरनेट एवं डिजिटल कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान की जाएगी।
प्रशिक्षण की विशेषताएं
प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क, शासन द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र, रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन, ऋण सहायता संबंधी जानकारी उपलब्ध, अनुभवी एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रायोगिक प्रशिक्षण
पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
प्रशिक्षण हेतु आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कोर्स अनुसार 8वीं अथवा 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
आवेदन के समय निम्न दस्तावेज आवश्यक होंगे—
आधार कार्ड , राशन कार्ड , बैंक पासबुक , शैक्षणिक अंकसूची ,2 पासपोर्ट साइज फोटो
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश
सीटें सीमित होने के कारण प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा। ग्रामीण एवं जरूरतमंद महिलाओं को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई
इच्छुक महिलाएं एवं युवतियां अपने समस्त मूल दस्तावेज एवं छायाप्रति के साथ कार्यदिवसों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज सूरजपुर में संपर्क कर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है।
जिला प्रशासन ने क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं एवं युवतियों से इस अवसर का लाभ उठाकर हुनरमंद एवं आत्मनिर्भर बनने की अपील की है।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




