महिला प्रत्यासी को दिया गया नोटिस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिला प्रत्याशी को दिया गया नोटिस

 

मनेन्द्रगढ़/ब्यूरो 

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती रेणुका सिंह द्वारा बिना पूर्व अनुमति लिये प्रचार-प्रसार करने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो  अंबिकापुर सरगुजा 

 

श्रीमती रेणुका सिंह के द्वारा 18 अक्टूबर 2023 को ग्राम पंचायत मंटोलिया, ग्राम पंचायत धोवाताल, ग्राम पंचायत भवरखोह, ग्राम पंचायत चुटकी ग्राम पंचायत खेतौली, ग्राम पंचायत बहरासी, ग्रमा पंचायत जनकपुर, ग्राम पंचायत खादाखोह में प्रचार-प्रसार किया गया था।

जिसकी पुष्ट शिकायत रिर्टनिंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर – सोनहत द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित प्रतिवेदन के साथ की थी।

जिला निवार्चन अधिकारी ने प्रत्याशी को 03 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan