महिला संबंधी अपराध में तत्वरित कार्यवाही आरोपी जेल दाखिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ अंबिकापुर

आशिक  खान 

 

• सरगुजा पुलिस द्वारा महिला उत्पीड़न के मामले मे त्वरित कार्यवाही जारी।

• थाना गांधीनगर द्वारा अनाचार के आरोपी को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता।

• पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे महिला सम्बन्धी अपराधों मे हो रही सख्त कार्यवाही।

 

 

 

 

प्रार्थिया द्वारा 4/3/23 को थाना गांधीनगर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि

जीशान खान साकिन अम्बिकापुर द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर कई बार जबरन अनाचार किया हैं,प्रार्थिया की रिपोर्ट पर सदर धारा 376 2(एन) भा.द.वि. का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया

 

मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में अनाचार के आरोपी का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे,इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी का तलाश किया जा रहा था,

 

 विवेचना के दौरान आरोपी जीशान खान की घेराबंदी कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया जो आरोपी द्वारा जबरन अनाचार की घटना कारित करना स्वीकार किया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी जीशान खान साकिन अम्बिकापुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया l

 


 कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे,सहायक उप निरीक्षक डीएन यादव, महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े,आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, अमृत सिंह, असलम अंसारी, प्रविन्द्र सिंह शामिल रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan