महुआ की छांव में सुनवाई: 19 गांवों के ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने रखी मांगें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

नीरज साहू

विभिन्न समस्याओं से जुड़े 330 आवेदन प्राप्तए 40 आवेंदनो का मौके पर निराकरण, अधिकारियों ने दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कोरिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्यस्तरीय सुशासन तिहार के तहत कोरिया कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में मंगलवार को बैकुंठपुर जनपद पंचायत के ग्राम बचरा में महुआ पेड़ की छांव में खुले मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 19 गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। विभिन्न मांगों और समस्याओं से संबंधित लगभग 300 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

एग्रीस्टेक पंजीयन आवश्यक

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के लिए एग्रीस्टेक के तहत पंजीयन कराना आवश्यक हैए ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद-बीज वितरण, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित अन्य किसान हितैषी योजनाओं का लाभ मिल सके। अधिकारियों ने कहा कि पंजीयन नहीं होने पर किसानों को योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो सकती है।

पीएम सूर्यघर योजना से जुड़ें ग्रामीण

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आती है तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी भी प्रदान की जा रही हैए इसलिए इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।

महतारी वन्दन के लाभार्थियों को ई.केवायसी जरूरी

समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए संचालित पेंशन एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं से ई-केवाईसी कराने की अपील की, ताकि उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। शिविर में नोनी सुरक्षा योजना, नवाबिहान योजना, पोषण अभियान, हमर स्वस्थ्य लईका कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिलाओं और बच्चों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल एप के माध्यम से कुपोषित बच्चों की निगरानी की जा रही है।

कृषि योजनाओं का लें लाभ

किसानों को कृषक उन्नति योजनाए किसान समृद्धि योजनाए शून्य ब्याज कृषि ऋण तथा पोर्टल के माध्यम से कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि कृषि उपकरणों पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

पीएमजीएसयाय के हितग्राही समय पर आवास पूर्ण करें

राजस्व विभाग ने नामांतरण, सीमांकन एवं बंटांकन जैसे मामलों के त्वरित निराकरण की जानकारी दी। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण की किश्त समय पर मिलने की बात कही गई।अधिकारियों ने पीएमजीएसयाय के हितग्राहियों से अपील करते हुए कहा कि किश्त की राशि मिलने पर आवास निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करें।

व्यक्तिगत रुचि लेकर समस्याओं का करें समाधान

बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और आवेदनों के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्राम पंचायतों के सचिवों से कहा छोटे छोटे कार्यों के लिए ग्रामीणों को परेशानी नहीं होनी चाहिए, स्वंय व्यक्तिगत रूचि लेकर इसका निराकरण करें। उन्होंने पटवारियों से कहा राजस्व सम्बन्धी प्रकरणों का निपटारा करने में सहयोग करें। कुछ ग्रामीणों की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर पटवारी से सवाल-जवाब भी किया, उन्होंने समय पर ग्रामीणों की समस्याओं निराकरण करने को कहा।

आवेदन समय पर निराकरण होंए ग्रामीणों से कहा पानी बचाने स्वयं पहल करें

जिला पंचायत सीईओ डॉण् आशुतोष चतुर्वेदी ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण के लिए सोख्ता गड्ढों का निर्माण करने और भूजल स्तर बढ़ाने में सहयोग करने की अपील भी की।

स्टालों से मिली महत्वपूर्ण जानकारीए शुगर व बीपी के मरीजों ने कराया जांच

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गएए जिससे ग्रामीणो को काफी लाभ हुए, उन्हें अनेक योजनाओं की जानकारी मिली। स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क शुगरए बीपी की जांच की तो आयुष विभाग द्वारा ग्रामीणों को पानकम वितरण की व्यवस्था की गई थी।

हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण

शिविर में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, फूड बास्केट, पीएम जनमन योजना के तहत आवास की चाबी व अभिनन्दन पत्र, मत्स्य जाल, आइस बॉक्स, दिव्यांग एवं बुजुर्गों को छड़ी सहित विभिन्न हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वन्दना राजवाड़े, जिला व जनपद पंचायत सदस्य तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व जिलास्तरीय अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित रहे।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया