माइक्रो आब्जर्वर रखेंगे मतदान केंद्र में वोटिंग प्रक्रिया पर निगरानी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर ब्यूरो 

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने जिले में विभिन्न कार्यों के लिए अलग अलग अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी क्रम में मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया पर निगरानी के लिए शुक्रवार को 66 माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया।

सामान्य प्रेक्षक सरगुजा संसदीय क्षेत्र श्री अमित कुमार ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में माइक्रो आब्जर्वरों के प्रशिक्षण में शामिल होकर उनके दायित्वों के प्रति सजग और गंभीर रहने कहा।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने मतदान प्रक्रिया में माइक्रो आब्जर्वर की भूमिका और रिपोर्टिंग की जानकारी दी। वास्तविक मतदान के दिन निर्धारित समय से पूर्व मॉक पोल किया जायेगा।

जिसमें ईवीएम के भली भांति संचालन और मतदान सही तरीके से पूर्ण होने की जांच की जाएगी। इसकी निगरानी करते हुए माइक्रो आब्जर्वर द्वारा 18 बिंदुओं पर मतदान की रिपोर्टिंग सीधे सामान्य प्रेक्षक को उपलब्ध कराई जाएगी।

सामान्य प्रेक्षक श्री अमित ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा माइक्रो आब्जर्वर हेतु निर्धारित दिशा-निर्देशों का सूक्ष्म अध्ययन करें जिससे अपने दायित्वों को अच्छी तरह से पूर्ण करने में मार्गदर्शन मिलेगा।

आपकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों और अपने दायित्वों का गंभीरता और विवेकपूर्ण निर्वहन करें जिससे जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराया जा सके।

बैठक में सभी माइक्रो आब्जर्वर को मतदान प्रक्रिया के दौरान उनके दायित्वों और मतदान से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी देते हुए चर्चा की गई।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई