माध्यमिक शाला पतरापाली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विविध आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विकासखण्ड रामानुजनगर के माध्यमिक शाला पतरापाली में विज्ञान दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियाें की ओर से बनाए गए मॉडल्स का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर अतिथि बीईओ पण्डित भारद्वाज एवं एबीईओ मनोज साहू उपस्थित रहें। इस अवसर पर विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास और विज्ञान के प्रति उनमें रुचि पैदा करने के लिए प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों द्वारा बनाये गए गुब्बारा कार में 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमे बालक वर्ग में प्रथम समीर, द्वितीय विजय, तृतीय शिवम वहीं बालिका वर्ग में प्रथम प्रेमा, द्वितीय शालू साहू एवं तृतीय प्रियंका सिंह रही। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में प्रथम कांति सिंह, द्वितीय रूपा यादव, तृतीय साधना सिंह, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम प्रशांत, द्वितीय पिंकी सिंह, तृतीय प्रियंका रही। सभी विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीईओ पंडित भारद्वाज ने कहा कि हम जी भी कार्य करते है उन सभी कार्यों में विज्ञान का प्रयोग होता है। आप सभी तालाब में नहाते है तो जब हम पानी को चालते है उसमें विज्ञान है, जो गुब्बारा कार आप बनाये है उसमें भी विज्ञान है। सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है, प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सी वी रमन आज ही के दिन 1928 में उन्होंने फोटोन के प्रकीर्णन की एक घटना की खोज की थी, जिसे बाद में उनके नाम पर ‘रमन प्रभाव’ के नाम से जाना गया। दो साल बाद 1930 में उन्हें इस उल्लेखनीय खोज के लिए नोबेल पुरस्कार मिला और यह विज्ञान के क्षेत्र में भारत का पहला नोबेल पुरस्कार था। उनकी प्रसिद्ध घटना की खोज को चिह्नित करने के लिए, प्रत्येक वर्ष इस दिन भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। विज्ञान की शिक्षिका अनीता सिंह ने बच्चों को विज्ञान दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक बी आर हितकर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक जे डी सिंह, कार्यक्रम प्रभारी योगेश साहू, शिक्षक कृष्ण कुमार यादव, रघुनाथ जायसवाल एवं छात्र छात्रायें उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर