माध्यमिक शाला पतरापाली में केक काटकर मनाया गया बाल दिवस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

बाल मेला रहा आकर्षण का केंद्र

सूरजपुर/रामानुजनगर। विकासखण्ड रामानुजनगर अंतर्गत माध्यमिक शाला पतरापाली में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई।

इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने केक काटकर बाल दिवस का उत्सव मनाया। वातावरण में बच्चों की खुशियों की गूंज और तालियों की प्रतिध्वनि ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक योगेश साहू के द्वारा बच्चों को कॉपी, पेन एवं आवश्यक अध्ययन सामग्री वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में से एक था विद्यालय परिसर में आयोजित बाल मेला, जिसमें छात्रों ने विविध प्रकार के व्यंजन, पकवान जिसमे मोमोस, देशी बर्फी, भजिया, मैगी, देशी छनवा, प्यारी पूरी, सेवाई, मूंगफली लड्डू, पोटेटो पकौड़ा इत्यादि बनाकर प्रस्तुति दी। बच्चों के द्वारा बनाए गए आइटमों को अभिभावकों, आमंत्रित ग्रामवासियों एवं शिक्षकों ने सराहा। बाल मेले के माध्यम से बच्चों में आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता और समूह कार्य के गुणों का विकास देखा गया।विद्यालय के प्रधानपाठक श्री बांशबली हितकर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “चाचा नेहरू बच्चों से अत्यंत प्रेम करते थे, इसलिए उनके जन्मदिन को ही हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं।” उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। इसी क्रम में विद्यालय के शिक्षक श्री महेंद्र पटेल ने बाल दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं बाल अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षक योगेश कुमार साहू, अनिता सिंह, कृष्ण कुमार यादव, सरिता सिंह सहित सभी शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। पतरापाली विद्यालय में बाल दिवस का आयोजन बच्चों के लिए यादगार और प्रेरणादायक साबित हुआ।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई