मितानीनो ने छिंदिया सरपंच के घर मे धुँआ रहित चूल्हा किया निर्माण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर स्थित ग्राम पंचायत छिंदिया की सरपंच आशा सिंह के नीजी आवास पर उनके रसोई घर मे धुआँ रहित चूल्हा का निर्माण मितानीनो द्वारा किया गया है,

उल्लेखनीय है की मितानीनो द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से आकर्षक रूप देकर सरपंच आशा सिंह के रसोई घर मे बेहतरीन तरीके से निर्माण किया तथा किस तरीके से आग लगाना है और कैसे खाना बनाना है, यह सब जानकारी दिया गया, तथा इस चूल्हे मे महत्वपूर्ण पहलू यह है की घरों मे फैलने वाला धुआँ अब घर मे नहीं बल्कि आसमान की तरफ प्रवाहित होगा जिससे भोजन बना रही महिलाओं को बहुत राहत मिलेगी, आँखो मे जलन या आँशु जैसे समस्या से निजात मिलेगी l

वहीं आज mt श्रीमती देवी के नेतृत्व मे सुरेखा, कलावती,विमला इंदु,एवं दसमेत बाई सहित अन्य मितानीनो के अथक प्रयास से धुँआ रहित चूल्हा का निर्माण कर सरपंच को सुपुर्द किया,

चूल्हे मे चाय बनाकर दिखया गया जिससे आस पास की महिलाएं भी अब चूल्हे की डिमांड करना शुरू कर चुके है, चूल्हा के बनने से सरपंच की ख़ुशी दो गुनी हो गई वहीं पर्यावरण के लिए गांव के विशेष जगह पर वृक्षा रोपित किया गया l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan