
CG आजतक न्यूज
ब्यूरो चीफ सरगुजा अंबिकापुर
आशिक खान
मितान क्लब के राज्य समन्वयक देवेन्द्र यादव का धूमधाम से मना जन्मदिवस
मरीजों व परिजनों को किया गया फल वितरण
सूरजपुर। राजीव युवा मितान क्लब के राज्य समन्वयक व भिलाई विधायक श्री देवेन्द्र यादव के जन्मदिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजनगर में पहुंच मरीजों से मुलाकात करते हुए उनका कुशलक्षेप जाना और फल वितरण किया। राजीव युवा मितान क्लब के विधानसभा समन्वयक व प्रेमनगर विधायक प्रतिनिधि परमेश्वर यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी सदस्य सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री देवेन्द्र यादव के जन्मदिवस को केक काटकर धूमधाम से मनाते हुए उनके लंबी उम्र की कामना की गई। इस दौरान मितान क्लब के पदाधिकारी सदस्य व कांग्रेसी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजनगर पहुंचे और मरीजों तथा उनके परिजनों को फल इत्यादि का वितरण करते हुए उनके स्वास्थ्य के संबंध में भी जानकारी ली। वहीं विधानसभा समन्वयक परमेश्वर यादव ने मरीजों को चिकित्सालय में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल उनको अवगत कराने की बात कही। इस दौरान विनय दुबे, ओमप्रकाश साहू, सुबरन सिंह, देवसाय प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति, सलेश्वर सिंह, जयशंकर सिंह, अनिल प्रजापति, योगेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विजय प्रजापति, इंदु राजवाड़े, सविता सिंह, श्रीमती यशोदा साहू, अखिलेश ठाकुर, रामप्रसाद सिंह सहित भारी संख्या में राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी सदस्य व कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे
।



