
बिलासपुर पुलिस को लगातार दूसरा राज्य स्तरीय सम्मान

अजाक DSP डी.आर. टंडन को DGP पुरस्कार, पूरी थाना टीम भी सम्मानित
अत्याचार मामलों में संवेदनशील विवेचना के लिए मिला गौरव
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर राज्य स्तर पर सराही गई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष बड़ा सम्मान मिला है।
अजाक के पुलिस उप अधीक्षक श्री डी.आर. टंडन को अत्याचार संबंधी मामलों में प्रभावी वैज्ञानिक विवेचना और संवेदनशील पुलिसिंग के लिए पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उन्हें 25 हजार रुपये की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसी के साथ IGP रजनेश सिंह के नेतृत्व में अजाक थाना बिलासपुर द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी 5-5 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग के अनुसार बिलासपुर पुलिस ने पिछले वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार* प्राप्त किया था।
लगातार दूसरे वर्ष राज्य स्तरीय सम्मान मिलना पुलिस टीम की कार्य-कुशलता और जनता के प्रति समर्पण को दर्शाता है।




