बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

करंजी चौकी प्रभारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव एवं नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प

सूरजपुर/ बिश्रामपुर। क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन एवं करंजी चौकी प्रभारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी तथा साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को साइबर ठगी से सतर्क रहने, अपनी निजी एवं बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक और कॉल से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया।

संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संस्था प्रमुख के साथ सेल्फी स्टैंड पर उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर “मैं जागरूक हूं, साइबर अपराध नहीं करूंगा और न ही साइबर ठगी के जाल में फंसूंगा” का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान करंजी चौकी के प्रधान आरक्षक द्वारा विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में करंजी चौकी के आरक्षकगण, संस्था के शिक्षक रिजवान अंसारी, श्रीमती एम. टोप्पो सहित बाल कैबिनेट के समस्त मंत्रियों की सक्रिय सहभागिता रही। जागरूकता एवं संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu