मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रथम सरगुजा आगमन, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मां महामाया का आशीर्वाद लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेश व देश की तरक्की और खुशहाली की कामना की

 

अंबिकापुर ब्यूरो 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर में सरगुजा अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री साय के साथ में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव सहित ओम माथुर, किरण सिंह देव और श्री रामप्रताप सिंह भी आये। इस दौरान एयरपोर्ट में कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल, अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक श्री राम कुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, विधायक श्रीमती गोमती साय के साथ-साथ सरगुजा कमिश्नर श्री चुरेंद्र, आईजी श्री मोहित गर्ग, कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपन, एसपी श्री सुनील कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक, सीईओ जिला पंचायत सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने एक एक गुलाब पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे मां महामाया मंदिर, विधिवत पूजा अर्चना कर मां महामाया का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने प्रथम सरगुजा आगमन पर मां महामाया का आशीर्वाद लेने मां महामाया मंदिर पहुंचे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।

उन्होंने प्रदेश और देश की तरक्की, शांति और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan