मुख्यमंत्री श्री साय का किसानों के हित में बड़ा फैसला अब 4 फरवरी तक होगी धान खरीदी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को 4 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। किसानों से अब रविवार 4 फरवरी 2024 तक धान की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बाद भी बचे किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
विदित हो कि राज्य में खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धान बेचने से शेष रह गये किसान भी आसानी से अपना धान बेच सकें, इसको मद्देनजर रखते हुए धान खरीदी 4 फरवरी तक किए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं जिसके तहत मुख्यमंत्री ने राज्य में शनिवार 03 फरवरी एवं रविवार 04 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह करने को कहा है।
 जिले के किसान प्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री साय का यह संवेदनशील निर्णय विनयपूर्ण  है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया