मुख्यमंत्री सम्मान बाद आज सूरजपुर पत्रकारों द्वारा सम्मानित किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज़

ब्यूरोचीफ अंबिकापुर

आशिक खान 

 

 

सुरजपुर  ब्रेकिंग   

सीएम श्री बघेल के बाद सूरजपुर जिले में पत्रकारों ने अनिल सोनी को किया सम्मानित

 

अंबिकापुर/

रायपुर के पंजाब केशरी भवन में पत्रकारिता से जुड़े सरगुज़ा संभाग बलरामपुर से निष्पक्ष पत्रकारिता करने पर अनिल सोनी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शाल श्रीफल, मोमेंटो, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किए थे

, जिसमें रायपुर के अलावा बस्तर, सरगुजा संभाग, बिलासपुर, दुर्ग संभाग एवं अन्य प्रदेश के पत्रकार शामिल हुए थे।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के तत्वाधान में रायपुर के जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में दिनांक 17 एवं 18 मार्च को दो दिवसीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया था।

इसी कड़ी में शनिवार को सुरजपुर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक सभा आयोजित कर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ने निष्पक्ष पत्रकारिता करने पर अनिल सोनी को शाल श्रीफल, मोमेंटो, फूल माला भेंट कर सम्मानित किया है l

इस दौरान अजय चक्रधारी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ सूरजपुर, उमाशंकर देवांगन महासचिव, भुनेश्वर सिंह सचिव, सुल्तान खान कोषाध्यक्ष, मोहन प्रताप सिंह प्रवक्ता, लाल बहादुर यादव ब्लॉक अध्यक्ष, बालमुकुंद उपाध्यक्ष, लोकेश गोस्वामी, लक्ष्मी साहू आदि जिले व ब्लॉक के पत्रकार साथी उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan