मुख्यमन्त्री के आगमन की तैयारी जोरो पर खादय मन्त्री ने जायजा लिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तैयारी का खाद्य मंत्री ने लिया जायजा

 

अम्बिकापुर

खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत बुधवार को कलाकेंद्र मैदान में आवश्यक तैयारी को देखने के लिए पहुँचे

 उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

        ज्ञातव्य है कि गुरुवार को सर्व यादव समाज अंबिकापुर द्वारा आयोजित स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल होने के लिये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अंबिकापुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए खाद्य मंत्री श्री भगत कलाकेंद्र मैदान पहुँचे।

यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्य मंच, बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा आदि की जानकारी ली।

उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के गरिमा के अनुरूप सभी प्रकार की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

     निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, डीएफओ श्री पंकज कमल, ज़िला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई, एसडीएम श्री डीएस उइके, सहित अन्य जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan