
सूरजपुर अनिल साहू 29 सितम्बर भारत सरकार वित्त मंत्रालय द्वारा ’’मेरी मिट्टी मेरा देश’’ अभियान के तहत देश के 14 राज्यो से 52 जिलों का चयन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश जोन से जिला सूरजपुर को चयनित किया गया। अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जिला के ब्लॉकवार गाँवों का भ्रमण कर मिट्टी इकठ्ठा कर कलश संबंधित सभी 6 ब्लॉक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सुपुर्द किया गया। जिला अग्रणी प्रबंधक शिबू ईपन ने आम जनता में राष्ट्र भक्ति जगाने और देश के शहीद वीरों को स्मरण करने के इस पहल में जिला एवं ब्लॉक के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
Author: anil sahu
Post Views: 262





