मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर भाजयुमो का रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सूरजपुर द्वारा जिला चिकित्सालय में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

शिविर में छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े एवं प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। अतिथियों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा युवाओं की इस पहल से समाज में सेवा एवं जनकल्याण की भावना को बढ़ावा मिलता है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, भाजपा महामंत्री शशिकांत गर्ग, भाजपा महामंत्री अशोक सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष संत सिंह, प्रदेश सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ रितेश गुप्ता, संदीप अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष सूरजपुर श्रीमती स्वाति सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश गोयल एवं जनपद सभापति यशवंत सिंह सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम के समापन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं, सहयोगी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

anil sahu
Author: anil sahu