मोबाईल की दुकान मे सेंधमारी मामले मे चार आरोपी गिरिफ्तार,दो लाख दस हजार का मोबाईल बरामद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर मोबाईल व नगदी रकम चोरी मामले में थाना प्रेमनगर पुलिस ने 1 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 4 को पकड़ा, 2 लाख 10 हजार रूपये का मोबाईल किया बरामद।

सूरजपुर

थाना प्रेमनगर क्षेत्र में मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सामान की चोरी मामले में 1 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 4 को प्रेमनगर पुलिस ने पकड़ा है।

पुलिस ने मामले में चोरी का 2 लाख 10 हजार रूपये कीमत के मोबाईल फोन बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने चोरी, नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 

 दिनांक 18.07.2026 को ग्राम सलका निवासी कृष्ण कुमार साहू पिता भैयालाल साहू ने थाना प्रेमनगर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17-18 जुलाई 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने उसकी मोनू मोबाइल दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे 02 सीसीटीवी कैमरे, 01 एलईडी टीवी, 16 मोबाइल फोन तथा 2 हजार रूपये नगद चोरी कर लिए।

चोरी गए सामान की कुल कीमत 2,86,550 आंकी गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना प्रेमनगर में अपराध क्रमांक 95/2026 के तहत धारा 331(4), 305 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपियों की लगातार तलाश शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि चोर पुलिस की सक्रियता से घबराकर चोरी किए गए 09 मोबाइल फोन कबीर चबुतरा के पास छोड़कर फरार हो गए है जिसे पुलिस ने बरामद किया।

 इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया।

फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर लगातार दबिश दी गई।

अलग-अलग स्थानों से संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 

 पूछताछ में आरोपी मुनेश्वर सिंह उईके पिता जगम्बर सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम धुमाड़ांड, थाना प्रेमनगर, दिलीप कुमार उर्फ मंगलू पिता देवी प्रसाद अगरिया उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम टाकर, पर्वतपुर, थाना प्रेमनगर तथा विधि से संघर्षरत एक बालक ने मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन एवं 2,000 नगद चोरी करना कबूल किया साथ ही बताया कि पुलिस के डर से 9 मोबाईल को चबुतरा के पास छोड़ दिए थे, 2 मोबाईल फोन मुल्ले प्रताप सिंह रखा है जिसके बाद उसे भी पकड़ा गया।

पूछताछ पर आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी के 4 मोबाईल, सीसीटीव्ही व एलईडी टीव्ही को नदी में फेंक दिए थे। 

 आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 02 मोबाइल फोन को मुल्ले प्रताप सिंह पिता जगराम सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम धुमाड़ांड, थाना प्रेमनगर एवं 1 नग मोबाईल को दिलीप उर्फ मंगलू के कब्जे से बरामद किए गए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की गई।

 इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रेमनगर विराट बिशी, एएसआई गुड्डू कुशवाहा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटेल, विनय किस्पोट्टा, आरक्षक दीपक यादव, हरिशचंद्र दास, संतोष ठाकुर, नवीन बेक, बृजेश काशी व सत्यम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan