

अनिल साहू
सूरजपुर। भाजपा मंडल देवनगर मे आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार मण्डल अध्यक्ष अनिल साहू के अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी व कार्यक्रम प्रभारी जिला मीडिया प्रभारी शशिनाथ तिवारी अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशल सिंह मंडल सह प्रभारी दीपक गुप्ता पूर्व युवा आयोग सदस्य विजय राजवाड़े,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रामशिरोमणि साहू, मंडल महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक दौलत प्रताप सिंह,सह संयोजक आशा साहू इस यात्रा में शामिल रहे यात्रा की शुरुआत मेन रोड भाजपा कार्यालय के पास से हुई जहा सैकड़ों स्कूली बच्चों, अधिकारी-कर्मचारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने हाथों में तिरंगा थामे राष्ट्रभक्ति के नारों और गीतों के साथ पोड़ी चौक देवनगर तक मार्च किया।

पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों की गूंज से वातावरण रोमांचित रहा,जबकि भक्ति और देशभक्ति के गीतों ने उत्साह को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं,यह हमारी अस्मिता,एकता और अखंडता का प्रतीक है, इसलिए इसे सम्मान और गर्व के साथ फहराना हर भारतीय का कर्तव्य है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, सेवा और सद्भाव के माध्यम से राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजलाल राजवाड़े, जिला कार्यालय प्रभारी राजेश्वर तिवारी, राजलाल राजवाड़े, उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति, माणिकचंद, मंत्री विष्णु साहू, दुर्गावती साहू,संतोष साहू,मिडिया सह प्रभारी निशा साहू पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नागेश्वर तिवारी राजेश साहू, दिनेश साहू,प्रमोद जायसवाल,अनंजय देवांगन,नीरज साहू, कुंजलाल राजवाड़े, अर्चना साहू,सुषमा साहू,समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर






