मोर तिरंगा मोर अभिमान ,नारो के साथ पम्पापुर मे निकाली गयी तिरंगा यात्रा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*भारी संख्या में राष्ट्रभक्त यात्रा में हुए शामिल*    

सूरजपुर/रामानुजनगर- ग्राम पंचायत पम्पापुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता व तिरंगे के सम्मान में भारी संख्या में राष्ट्र भक्त यात्रा में शामिल हुए।राष्ट्रीय आह्वान पर मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत रामानुजनगर मंडल , देवनगर मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा देवनगर मंडल महामंत्री आशा साहू ,भाजपा बूथ अध्यक्ष बूथ क्र.80 पम्पापुर राजीव कुमार साहू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई । तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब,भारत माता की जय , वन्दे मातरम, हर घर तिरंगा ,घर घर तिरंगा , मोर तिरंगा मोर अभिमान ,नारो के साथ निकली तिरंगा यात्रा ।

राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत होकर उत्साह उमंग और पूरे जोश खरोश के साथ तिरंगा यात्रा में महिला , पूरूष, युवा, तथा स्कूल के बच्चों व शिक्षको ने सहभागिता निभाई। तिरंगा यात्रा में ग्राम के चिंतामणि यादव,विनोद साहू ,भुनेश्वर साहू, विनय,राजाराम ,अनिल साहू,गंगा साहू,अरुण साहू, रामू सिंह, भुनेश्वर सिंह,हरकेश साहू,शिवकुमार एवं भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणजन सहित भाजपा पदाधिकारी भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *