मोहनपुर का उपस्वास्थ्य केंद्र खुद हुआ बीमार —तीन महीने से लटका है ताला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो

 

 

उपस्वास्थ्य केंद्र खुद हुआ बीमार तीन महीने से लटका ताला,

सूरजपुर जिले के दुरांचल क्षेत्र मोहनपुर मे शासन द्वारा डिलेवरी केंद्र सहित टिकाकरण तथा छोटी छोटी बिमारी के लिए भवन निर्माण करते हुए स्वास्थ्य कर्मी भी नियुक्त किया किन्तु जिले ओर विकास खण्ड मे विराजमान अधिकारीयों द्वारा मनमानी तरीके से इधर उधर अटैच कर दिया गया जिसके फल स्वरूप यहां पर संचालित उपस्वास्थ्य केंद्र आज लगभग तीन महीने से बंद पाया गया है, यहां पर निवासरत लोगों द्वारा लगातार परशुराम पुर,, रामानुजनगर या फिर जिला अस्पताल पहुँचकर ईलाज उपचार करा रहे है जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है, विदित हो की रामानुजनगर ब्लाक मुख्यालय से लगभग बीस किलोमीटर की दूरी मे यह गांव स्थित है इसके वावजूद जिम्मेदार अधिकारीयों द्वारा यहां के अस्पताल को पूरी तरीके से बंद कराने मे क़ोई कसर नहीं छोड़ा गया है, यहां की जनता गांव की महिला पुरुष बच्चे या डिलेवरी माताओ को कितना कष्ट होता होगा यह तो उनसे ही पूछने पर पता चल पाएगा, बाहरहाल मोहनपुर गांव का उप स्वास्थ्य केंद्र लगभग तीन महीने से ताला बंद करा दिया गया, बताया जाता है की यहां पर पदस्त कर्मचारियों का स्थातरण हो गया, लेकिन तीन महीने के बाद आज तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज तक क़ोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कराये जाने से बेहद गंभीर सवाल उठ रहा है, की आखिर कबतक यहां के ग्रामीण शहरों मे अपना ईलाज कराते रहेंगे,

वहीं रामानुजनगर बीएम ओ प्रियंका शर्मा द्वारा फोन रिसिब नहीं करने के कारण उनका पक्ष ज्ञात नहीं हो सका l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई