
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर स्थित आदर्श ग्राम पंचायत परशुरामपुर
युवा सरपंच के द्वारा एक वर्ष में 57 शिशुवती माताओं को साड़ी देकर सम्मानित किया
रामानुजनगर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत परशुरामपुर के सरपंच श्री लाल केश्वर सिंह सरूता जी के द्वारा 26 नवंबर 2022 को स्वास्थ्य मेला कार्य क्रम के दौरान घोषणा किया गया था
कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर, मे जो भी परशुरामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे गर्भवती माताओं को प्रसव कराया जाता है
यहां पर सभी प्रशव उपरांत शिशु वती उन माताओं को साड़ी देकर प्रोत्साहित कर संम्मानित किया जायेगा।
लगातार एक वर्ष में 57 माताओं के द्वारा प्रसव कराया गया और उस माताओं को साड़ी देकर प्रोत्साहित कर संम्मानित किया गया
जिसे गांव के सभी वार्ड के माताओं के द्वारा सरपंच जी के कुशल नेतृत्व व कार्य को देखकर काफी प्रशंसा करते हुए उन्होंने सरपंच जी को बधाई देते हुए कहा कि आप जैसे मुखिया की जरूरत है ताकि गांव के महिलाओं को
मान और संम्मान ,सुरक्षा एवं सहायता मिलता रहें और सरपंच जी के द्वारा भी स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों को और मितानिनों के कार्य को देखकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया
गांव में सरपंच जी के कार्य को देखकर ग्रामीणों मे काफी हर्ष व्याप्त है तथा उत्साहित हो रहे हैं।।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे प्रसव हेतु राजापुर, जगरनाथपुर, मोहनपुर सेंदुरी, पटना, सालही, सुरता, अक्षय पुर सहित समस्त सेक्टर की भर की शिशुवती माताओ को सरपंच द्वारा शह सम्मान किया जा रहा है l
गढबो नवा परशुरामपुर
जय छत्तीसगढ़



