
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
युथ एवं इको क्लब का समर कैंप
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका विकास खंड उदयपुर द्वारा जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा (माध्यमिक) अम्बिकापुर सरगुजा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार
पर्यावरण के लिए जीवन शैली के अन्तर्गत युथ एवं इको क्लब के द्वारा दिनांक २१.०५.२०२४ से दिनांक २७.०५.२०२४ तक आयोजित समर कैंप में आज दिनांक २३.०५.२०२४ को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर “”
__ई-अपशिष्ट को कम करें- “”विषय पर एस एम् डी सी सदस्य श्री भरत लाल गुप्ता के मुख्य आतिथ्य तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री बी बी राम की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महामानव गौतमबुद्ध बुद्ध जी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य तथा छात्र छात्राओं द्वारा पुष्प अर्पित किया गया तत्पश्चात प्राचार्य ने गौतम बुद्ध के जीवन सिद्धांत, त्रीशरण, पंचशील के विषय में उपस्थित विद्यार्थियों को समझाया तथा उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
पर्यावरण के लिए जीवन शैली के अन्तर्गत आयोजित विषय” ई -अपशिष्ट कम करें “”विषय पर इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट
,सूखा एवं गिला कचरा के विषय पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भरत लाल गुप्ता जी, प्राचार्य श्री बी बी राम, ब्याख्याता श्री आशिष एक्का तथा इको क्लब के छात्र छात्राओं श्री सूरज कुमार, कुमारी सोनिया मानिकपुरी, कुमारी कांति द्वारा उद्बोधन प्रस्तुत किया गया तथा लगभग दो किलो ई-अपशिष्ट एकत्रीत किया गया।
युथ एवं इको क्लब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका विकास खंड उदयपुर द्वारा दिनांक २१.०५.२०२४ को “”स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं तथा दिनांक २२.०५.२०२४ को “”सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाना “”विषय पर कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों तथा उपस्थित एस एम डीसी सदस्यों को जानकारी दी गई तथा संकल्प लिया गया कि
प्रति व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा करेगा तथा विद्यालय एवं अपने अपने निवास स्थान पर कीचन गार्डन बनाकर उसका उपयोग किया जायेगा।
कार्यक्रम का संचालन एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन स्काउट शिक्षक ब्याख्याता श्री आशिष एक्का द्वारा किया गया।
एवं



