रंगोली बनाकर विद्यार्थियों ने किया वीर बिरसा मुण्डा को याद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निरज साहू

15 नवम्बर को मनाएगा जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

कोरिया, 12 नवम्बर 2024/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पूरे जिले में 15 नवम्बर को जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय की मुख्य अतिथि में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनसुख के विद्यार्थियों ने बेहद आकर्षक रंगोली तैयार किया है। रंगोली में वीर बिरसा मुण्डा के चित्र में उनके योगदान को रेखांकित करने का प्रयास किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा है कि 15 नवम्बर को आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम निश्चित ही जिले के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि 15 नवम्बर से 26 नवम्बर तक जनजाति गौरव दिवस को आयोजन जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर है। इस वृहद कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि जिला, विकासखण्ड स्तर, छात्रावास आश्रमों एवं प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन करने के साथ आश्रम, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, छात्रवृत्ति संबंधी जागरूकता, कैरियर काउसलिंग, चित्रकारी, भाषा एवं जागरूकता रैली के अलावा संविधान की प्रस्तावना का वाचन, स्वच्छता अभियान, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ शपथ, पौधरोपण आदि का आयोजन भी किया जाएगा।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया