
CG आजतक न्यूज
ब्यूरोचीफ अंबिकापुर
आशिक खान
रपटा निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल:
रपटा निर्माण में किया जा रहा घटिया सामग्री का धड़ल्ले से किया जा रहा उपयोग
सूरजपुर जिले के ओडगी ब्लाॅक के ग्राम पंचायत खोहीर के बैजनपाठ पहुंच मार्ग के बीच बनाई जा रही रपटा निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मौके पर काम करने वाला गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के बीट गार्ड द्वारा मनमानी तरीके से घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोगों ने उद्यान के उच्च अधिकारी से जांच कराकर घटिया निर्माण को रोक कर सही तरीके से निर्माण कार्य कराये जाने की मांग किया है।
ग्रामीणों ने कहा कि -गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान रिहंद पार्क पर क्षेत्र के द्वारा सरकारी राशि का किया जा रहा है दुरुपयोग
यहां पर सड़क के बीच में रपटा पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में उद्यान कर्मी द्वारा मानक को दरकिनार कर घटिया किस्म की थर्ड क्वालिटी की गिट्टी, सीमेंट और बालू की जगह मिट्टी युक्त डस्ट का प्रयोग व सीमेंट 7/1सात तगाड़ी बालू तो एक तगाड़ी सीमेंट का मसाला बनाया जा रहा है बेहद कम मात्रा मेंमटेरियल मिलाकर कार्य किया जा रहा है। खुलेआम धड़ल्ले से घटिया निर्माण कराकर लीपापोती कर सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामग्री से बनायी जा रही रपटा पुलिया कभी भी टूट सकता है डिप्टी रेंजर सूर्यभान सिंह से बात हुई मिट्टी युक्त बालू कम मात्रा में सीमेंट बड़ी मात्रा में गिट्टी के बारे में तो उनके द्वारा बताया गया की सब सही है गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के रेंजर ललित साय पैकरा ने बताया कि यह रपटा बहुत ही अच्छे तरीके से बन रहा है लगता है हम लोगों कों अपने घर का पैसा लगना पड़ सकता है, उन्होंने शासन के इंजीनियर के स्टीमेट पर सवाल खड़ा करते हुए अभद्र बात कह डाला,उल्लेखनीय है कि रपटा पुलिया के निर्माण मे अनुपात व प्राकलन के विपरीत निर्माण से ग्रामीण आक्रोषित हो गए है, ग्राम वासियों ने खबर के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराते हुए कार्यवाही करने कि मांग किया है.

U



