राजा तालाब स्थित शिव मंदिर परिसर में बन रहा नशेड़ियों का अड्डा, युवा हिंदू संगठन ने थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

रामानुजनगर। ब्लाक मुख्यालय के बस स्टैंड के नीचे राजा तालाब स्थित शिव मंदिर परिसर इन दिनों नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। युवा नशेड़ी जिन्हें हाल फिलहाल में नशे का लत लग रहा है ऐसे नवयुवक नशेड़ियों का मंदिर परिसर में जमावड़ा लग रहा है जिससे मंदिर परिसर का माहौल खराब हो गया है। आए दिन अराजक तत्वों से श्रद्धालुओं को हो रहे परेशानियों को देखते हुए युवा हिंदू संगठन के द्वारा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर असमाजिक तत्वों खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।एक तरफ सनातनियों के आराध्य भगवान शिव का मंदिर है जहां हर रोज श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक व पूजा पाठ करने जुटती है।तो वहीं दूसरी तरफ मंदिर परिसर में नशेड़ियों के द्वारा शराब की बोतलें व नशीली दवाओं की शिशियों तथा अन्य आपत्तिजनक कचरों के ढेर देखकर श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है। सिर्फ नशेड़ियों का ही नहीं आजकल कालेज के युवक युवतियां भी वहां जमघट लगाकर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में दिख जाते हैं। आज हिंन्दु संगठन के लोगों द्वारा स्थानीय थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर नशेड़ियों तथा अभद्रता करने वालों के खिलाफ एक्सन लेते हुए अवैधानिक गतिविधियों पर रोक लगाए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में शशांक दुबे विनय दास उमेश साहू अभिषेक ‌ सुनिल राजवाड़े रोशन सोनी विष्णु सिंह आदि शामिल हैं।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर