राज्योत्सव स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में 5 नवंबर 2024 को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*राज्योत्सव 2024 कार्यक्रम का सुव्यवस्थित ढंग से आयोजन किये जाने के संबंध में बैठक हुए संपन्न*

*-राज्योत्सव कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व*

सूरजपुर । जिला कार्यालय सूरजपुर के सभाकक्ष में राज्योत्सव 2024 के अवसर पर राज्योत्सव कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित ढंग से आयोजन किये जाने के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय प्रमुखों के साथ बैठक संपन्न हुई। इस वर्ष राज्योत्सव स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में 5 नवंबर 2024 को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम किये जाने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है। जैसे कि इन दायित्वों में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभाग की विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। विभिन्न विभाग में विशेष उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाए। विगत वर्षो की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित की जाए। शासन के कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को कार्यक्रम में लाभविन्त किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम व दलों की व्यवस्था, मंच व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था,  आवास एवं भोजन व्यवस्था, आमंत्रण पत्र एवं वितरण की व्यवस्था, फूल माला एवं पुष्प गुच्छा की व्यवस्था, पुरस्कार/स्मृति चिन्ह/बैज व प्रमाण पत्र की व्यवस्था, मंच संचालन, मंच पर स्वल्पाहार की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, नियंत्रण कक्ष व चिकित्सा की व्यवस्था, पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था, सुरक्षा शांति एवं यातायात व्यवस्था, बेरिकेड्स की व्यवस्था, पंडाल/कुर्सी एवं बैठक व्यवस्था, वीडियोग्राफी एवं फोटो ग्राफी का व्यवस्था एवं समस्त विभाग द्वारा राज्योत्सव स्थल पर विभागीय विषय एवं योजनाओं पर आधारित विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

anil sahu
Author: anil sahu

सबसे ज्यादा पड़ गई