
अंबिकापुर ब्यूरो
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत सरगुजा जिला हेतु रिक्त संविदा पदों विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक के 02 पद, क्षेत्रीय समन्वयक 10 पद एवं लेखा सह डप्ै सहायक 06 पद, कुल 18 पदों हेतु प्रकाशित चयन सूची व प्रतीक्षा सूची के परिप्रेक्ष्य में प्राप्त दावा आपत्ति का समिति द्वारा परीक्षण किया गया। चयन समिति द्वारा प्रकाशित चयन सूची/प्रतीक्षा सूची में अभ्यर्थियों को दिए गए अंकों में प्रकाशित सूचना अनुसार एवं विहित मापदण्डों के अनुसार अनुभव वर्ष की गणना एवं मूल्यांकन में विसंगतियां पाई गई, जिसके अनुसार प्रकाशित चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची 31 अक्टूबर 2025 को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया। उन्होंने बताया कि चयन समिति द्वारा लिए गए निर्णय उपरांत पदवार, पात्र अभ्यर्थियों की वरीयता सूची एवं अपात्र सूची का प्रकाशन करते हुए, दावा/आपत्ति आमंत्रित की जा रही है। प्रकाशित सूची पर अभ्यर्थी अपना दावा/आपत्ति 30 दिसंबर 2025 को सायं 05ः00 बजे तक कार्यालय जिला पंचायत सरगुजा, अम्बिकापुर में जमा कर सकते है। अभ्यर्थियों के द्वारा प्रस्तुत दावा/आपत्ति, केवल मूल आवेदन पत्र के आधार पर ही मान्य किए जाएंगे। कोई भी नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं होंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात् किसी भी प्रकार के दावा/आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेंगें। दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात् वरियता सूची से चयन की प्रक्रिया की जाएगी।





