राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विजेताओं ने कलेक्टर से किये मुलाकात

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू 03 अक्टूबर राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 का आयोजन रायपुर में किया गया, जिसमें जिले के खिलाड़ियों ने संभाग में प्रथम तथा राज्य में सातवां स्थान प्राप्त करते हुए कुल 18 पदक प्राप्त किया। जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने संयुक्त कार्यालय में सभी खिलाड़ियों से  मुलाकात कर सम्मानित किया तथा जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करने पर सभी खिलाड़ियों, अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेल अधिकारी श्रीमती आरती पांडे, सीमांचल त्रिपाठी, सोमेश लामा, प्रभाशंकर प्रसाद, संजय यादव, चंद्रिका आयाम, संतोष पैकरा, बालेंद्र साहू, श्रीमती राजनीमाल, भूपेश देवांगन, राजलाल प्रजापति आदि उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर