
CG आजतक न्यूज
ओढ़गी प्रतिनिधि
मोहन राजवाड़े
अवैध कोयला लोड कर क्षेत्र में कर रहे थे कारोबार ओडगी पुलिस ने रात्रि गश्त में कोयला लोड ट्रैक्टर को किया जप्त
ओडगी पूलिस के द्वारा रात्रि गसत के दौरान मुखबीर की सूचना पर मनोज कुमार पोर्ते प्रधान आरक्षक एवं पुलिस टीम रात्रि सेक्टर गस्त पर रवाना हुआ था l
जो भ्रमण के दौरान मुखबीर कि सूचना पर अवैध कोयला लोड कर दूसरे क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन करने के फिराक में लगे हुए थे l
उसी बीच ओडगी पुलिस के द्वारा घेराबंदी करते हुए सावारावा के समीप पकड़ लिया गया l
जब ट्रैक्टर चालक से इस संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा कोयला से संबंधीत कोई दस्तावेज व किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया गया l उसके पश्चात ओडगी पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर चालक विकास सिंह पिता धुरसाय 19 वर्ष लल्ला सोनवानी पिता पन्नालाल सोनवानी उम्र 22 वर्ष के विरूध धारा 41 (1-4) /379 के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है l ओढ़गी पुलिस के कार्यवाही से ईट भट्टे संचालको और कोयला चोरी करने वालो मे ह्ड़कंप मचा है l
इस कार्यवाही मे ओड़गी पुलिस स्टाफ सक्रिय रहेlll



