रामानुजनगर थाने मे ध्वजा रोहण कर जवानों को दिया देश भक्ति जनसेवा का संदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो 

रामानुजनगर थाने में ध्वजारोहण कर जवानों को दिया देशसेवा का संदेश

थाना प्रभारी विराट विसी बोले – ईमानदारी और टीम भावना से करें जनता की सेवा

रामानुजनगर, सूरजपुर जिले के संवेदनशील थाना रामानुजनगर में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और अनुशासन के साथ मनाया गया। थाना प्रभारी *निरीक्षक विराट विसी* ने थाना परिसर में तिरंगा ध्वज फहराकर सलामी दी। इसके बाद पुलिस जवानों की आकर्षक परेड का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि _आज का दिन सभी देशवासियों के लिए गर्व का पल है। हम आज अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त होकर भारत निर्माण की ओर अग्रसर हैं। हमारे पूर्वजों ने इस आजादी के लिए जो बलिदान दिए, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।_

उन्होंने जवानों को सदैव चुस्त-दुरुस्त रहने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने की सलाह दी। थाना प्रभारी ने सभी से ईमानदारी पूर्वक लोगों की सेवा करने और आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से कार्य करने का आग्रह किया। अंत में उन्होंने सभी पुलिस स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में थाना रामानुजनगर के सभी महिला एवं पुरुष जवान उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan