12.वीं टापर कु प्रीति को स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
oplus_2
oplus_2

ब्यूरो अंबिकापुर

oplus_2

 

टॉपर को सम्मान + स्वतंत्रता दिवस पर प्रोत्साहन = डबल खुशी

12वीं टॉपर कु. प्रीति को स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान

प्राचार्य और सरपंच ने दी प्रोत्साहन राशि, 92.8% लाकर बनी स्कूल टॉपर

सूरजपुर जिले के परशुरामपुर, रामानुजनगर।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परशुरामपुर की छात्रा कु. प्रीति* ने कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में 92.8% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर का गौरव हासिल किया है।

 ज्ञात हो की स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कु. प्रीति को सम्मानित किया गया

विद्यालय के प्राचार्य चंद्र विजय सिंह ने परीक्षा से पूर्व टॉपर छात्रों के लिए घोषित 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि कु. प्रीति को प्रदान किया,

वहीं ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच श्रीमती मीरा लालकेश्वर सिंह ने 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर छात्रा का उत्साहवर्धन किया।

 

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष दीपनारायंण उप सरपंच गोपाल सिंह आशिक खान सहित शिक्षक, पालक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्राचार्य ने कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है।

सरपंच ने कहा कि बेटियां आगे बढ़ेंगी तो क्षेत्र का नाम रोशन होगा।

92.8% अलाकर  विकास rखण्ड मे  दूसरे  और जिले मे आठवा स्थान अर्जित कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली कु. प्रीति की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने खुशी जताई है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan