रामानुजनगर बीडीसी उपचुनाव मे भाजपा प्रत्याशी की हुई हार कॉग्रेस प्रत्याशी प्रचण्ड मतो से हुई विजयी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे भाजपा प्रत्यासी का सूपड़ा साफ

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर जनपद क्षेत्र क्रमांक 16. मे आज उप चुनाव सम्पन्न कराया गया जहाँ पर भाजपा से सुहानी सिंह तथा कांग्रेस से जानकी सिंह मैदान मे उतरे हुए थे

, जहाँ पर दोनों ही दलों के बीच कांटे की टककर बताई जा रही थीं किन्तु मतगणना पर्ची के अनुसार कांग्रेस की प्रत्याशी जानकी सिंह ने भाजपा प्रत्यासी को काफी अंतर मतो से हरा दिया है,

आपको यह बताना आवश्यक है की परशुरामपुर, सेंदुरी, अक्षयपुर क्षेत्र क्रमांक 16. से दोनों ही महिला उम्मीदवार ने ताल ठोका था किन्तु आज के मतगड़ना से यह आकलन लगाया जा रहा की जानकी सिंह को परशुरामपुर के हरिजनपारा पोलिंग मे जानकी सिंह को तीनों पोलिंग बूथ से 1131.वोट प्राप्त हुए

, वहीं अक्षयपुर से 335.एवं सेंदुरी से 344 वोट प्राप्त हुआ, कुल मिलाकर तीनों ही पंचायत से कुल मत 1810.वोट प्राप्त हुआ है, जिसमे भाजपा की सुहानी सिंह को परशुरामपुर से कुल 363.वोट मिले वहीं अक्षयपुर से 125.वोट प्राप्त हुए तो वहीं सेंदुरी से 443 वोट उन्हें मिला

ऐसे मे कुल 931.वोट मे ही सिमट कर रह गई,

ज्ञात हो की भाजपा की प्रत्यासी को कांग्रेस की प्रत्यासी जानकी सिंह ने लगभग 879.वोटो की बढ़त बनाते हुए प्रचण्ड मतो से जीत दर्ज कर लीं है

आपको यह भी बताना आवश्यक है की भाजपा प्रत्याशी ने अपने ही पंचायत सेंदुरी से मात्र नबवे वोट से आगे हैं शेष परशुरामपुर अक्षय पुर मे काफी अंतर से हार का सामना करना पड़ा है,

वैसे अधिकारिक तोर से पुष्टि नही हुई है किन्तु पोलिंग एजेंटो के मतगड़ना पर्ची से यह आकलन लगाया गया की कांग्रेस की प्रत्यासी जानकी सिंह की जीत हो गई है,

जिसमे टोटल सभी पांच पोलिंग और तीनों पंचायत से रिजेक्ट मतो की कुल संख्या 135 है, रिजेल्ट का आकलन करते ही विजयी प्रत्यासी परशुरामपुर हाई

स्कूल पहुंची जहाँ से उन्होंने अपने समर्थकों से आशीर्वाद लेकर ढ़ोल नगाडो पटाको के साथ से अपनी जुलुस के साथ अपना निवास पहुंची तथा इस ख़ुशी के अवसर पर तीनों ही पंचयत के महिला पुरुष शामिल हुए,

वहीं जगह जगह आतिस्बाजी और मिस्ठान का वितरण किया गया, श्रीमती जानकी सिंह से कहा की यह मेरी जीत नही जनता की जीत है,

उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए सभी का आशीर्वाद मिलते रहने की बात कहीं, तथा उन्होंने कहा की सभी के सुख दुख मे वे सदैव रहेंगी,

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि लालकेश्वर सिंह, परमेश्वर सिंह, आशिक खान, असलम खान, जहीर खान सहित हजारों की संख्या मे ग्रामीण जन महिला एवं पुरुष जुलुस मे शामिल हुए, वहीं इस उप चुनाव मे राजस्व अधिकारी, शिक्षा विभाग, एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारीयों का महत्त्वपूर्ण योदान रहा, l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan