रामानुजनगर मे शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

“रामानुजनगर में विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न”

सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर के मुख्यालय मंगलभवन में खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह एवं अध्यक्षता श्री दीपक गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष रामानुजनगर ने किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल रामानुजनगर के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनगर श्री रामशिरोमणि साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सत्यनारायण दुबे, जनपद सदस्य श्रीमती प्रमिला साहू,जनपद सदस्य श्रीअमर सिंह, सरपंच श्रीमती सुशीला सिंह, मंडल महामंत्री सुमंत साहू, उपाध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विकास दुबे, नंदू यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय राय रहे।

कार्यक्रम का शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री पंडित भारद्वाज जी ने “हमर विद्यालय सुघर विद्यालय” अंर्तगत रामानुजनगर के शैक्षिक गतिविधि का प्रतिवेदन वाचन किया।

सभी अतिथियों को बैच लगाकर, गुलदस्ता के द्वारा स्वागत किया गया। कक्षा पहली कक्षा छठवीं एवं कक्षा नवमी के छात्रों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर, माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

निशुल्क पाठ पुस्तक एवं गणेश प्रदाय किया गया।

कक्षा नवमी के 11 छात्रों को सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत निशुल्क साइकिल भी प्रदान किया गया।

समावेशी शिक्षा के अंतर्गत तीन बच्चों को ट्राई साइकिल दिया गया तथा बोर्ड परीक्षा 2024 में कक्षा दसवीं में विकासखंड में टॉप 3 छात्रों एवं कक्षा 12वीं में श्रेष्ठ तीन छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार “हमर विद्यालय सुघर विद्यालय” अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्राथमिक शाला के तीन शिक्षक सच्चिदानंद दुबे, शिवनारायण सिंह एवं किताब सिंह पैकरा तथा माध्यमिक शाला के तीन शिक्षक जगलाल सोनवानी, मुकेश कुमार सिंह एवं अंकुर गुप्ता को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

गत शैक्षणिक सत्र में विकासखंड रामानुजनगर के 23 रिटायर्ड शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर उनका “विदाई सह सम्मान” किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती माया सिंह जी ने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया तथा सभी अभिभावकों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को विद्यालय नियमित भेजें।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता जी ने कहा कि आज के युग में पढ़ाई का अत्यधिक महत्व है,

हमारी सरकार सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे निशुल्क पाठ पुस्तक, गणेश, साइकिल, छात्रवृत्ति सभी को उपलब्ध करा रही है।

सभी बच्चे मन लगाकर के पढ़े और अपना अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन करें।

श्री जयप्रकाश उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा की सरकार जो सुविधा दे रही है,

शिक्षक जो कार्य कर रहे हैं उसके बीच के कड़ी का काम हमारा संगठन करेगा।

हम लोग स्कूलों में मध्यान भोजन की गुणवत्ता, शिक्षकों की समस्याएं, अनुपस्थिति की समस्या तथा अध्यापन के गुणवत्ता पर इस वर्ष विशेष प्रयास करेंगे और संगठन के पदाधिकारी के साथ सभी स्कूलों में भ्रमण कर छोटे-मोटे समस्याओं से को दूर करने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में श्यामसुंदर रजवाड़े, राजेश साहू,प्राचार्य पीसी सोनी, शिक्षक कांग्रेस के शेषनारायण शर्मा, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष यादवेंद्र दुबे, चंद्रकेश मणि शर्मा, नवल गुप्ता, शशि भूषण दुबे, उत्तम सिंह भैना ,अजीत गुप्ता, राकेश गौतम, पीतांबर मरावी, चंद्रविजय सिंह, शत्रुघ्न मिश्रा, सुधाकर शुक्ला, जनमेतसिंह , बृजलाल साहू, हेमलता चंद्र,प्रतिभा धीरहे, ममता वर्मा, लूकेश्वर सिंह, शिवनारायण सिंह, अमित सिंह, भगवान राम ठाकुर, डी एस लकड़ा, कामता प्रजापति, अवधेश साहू, शिव सिंह, कुसुम सिंह, श्रवण बड़कड़े,मिथिलेश गुप्ता,साक्षर भारत के बीपीओ रवीना तिवारी समेत सैकड़ो छात्र छात्राएं पालक एसएमसी के सदस्य उपस्थित थे।


कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने किया तथा अतिथियों का आभार प्रदर्शन विकासखंड स्त्रोत समन्यवयक हजारीलाल चक्रधारी ने किया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan