
अंबिकापुर ब्यूरो
–रावण देखने गई छात्रा के साथ गैंग रेप,
मुख्य आरोपी ने फॉसी लगा आत्म हत्या कर लिया है,
रावण दहन की रात्रि प्रेमिका को नशीली दवा खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
फिर उसके साथ मारपीट,कर मरा हुआ समझकर खुद झूल गया फॉसी पर आरोपी सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र की … छात्रा के साथ दोस्त ने नशीली दवाई खिलाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया , मारपीट कर— मरे हालत में जंगल में छोड़ कर दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने भय और डर से अपनी लीला समाप्त कर लिया है
पीड़िता छात्रा को सूरजपुर जिला हॉस्पिटल में उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रिफर कर दिया गया है, जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है, पीड़िता
रामानुजनगर थाना के केशवपुर की रहने वाली बताई जा रही है,,
रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पंडोपारा जंगल में छात्रा दोस्त के साथ नशीली दवाई खिलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी कांता सिंह ने छिंदीया के जंगल में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया
रामानुज नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी है पीड़िता ने हॉस्पिटल में मिडिया से बताया की मुझे नशा करा दिया गया था, और मेरे साथ क्या क्या हुआ मुझे कुछ याद नहीं आ रहा है,
वैसे पीड़िता काफी भयभीत रूप से बात कर रही वहीं किशोरी की बाया आँख को बुरी तरह से पेन में गोद दिया गया है, तथा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे है l
***भाजपा मंडल के अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने कहाँ की पीड़ित को न्याय मिलेगा पुलिस सारे तथ्य पर जांच कर रही है, मुख्य आरोपी ने फॉसी लगा लीं है, लेकिन इस कृत्य में और कितने लोग शामिल है जाँच के बाद सभी पर पुलिस की कार्यवाही जल्द होंगी, l







