राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन तिथि बढ़ाया गया 25 फरवरी तक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 25 फरवरी 2024 तक बढ़ाया गया है। जो भी राशनकार्डधारी नवीनीकरण अभी तक नही करायें है। वह 25 फरवरी तक नवीनीकरण करा सकतें है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने लोगों की सुविधा को देखते हुए छूटे हुए राशनकार्डधारी हितग्राहियों का प्राथमिकता से ऑनलाईन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख बढ़ाने के निर्देश खाद्य विभाग को दिए है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास ऐन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए राशन कार्ड के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रॉनिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर