
सूरजपुर अनिल साहू 2 अक्टूबर सूरजपुर जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया गया। कलेक्ट्रेट के प्रांगण में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पहुँच कर, माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर उन्हें नमन किया गया। यहां पर महात्मा गांधी के देश के लिए अमूल्य योगदान को याद भी किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम व अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे।
Author: anil sahu
Post Views: 245





